Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

HP News: Kangra : Suicide Case: ससुराल वालों के खिलाफ 7 पेज का सुसाइड नोट लिखकर महिला ने कर ली जीवनलीला समाप्त : जानिए किस किस पर लगे आरोप : Read More

News Updates Network
By -
0
कांगड़ा : डमटाल थाना के अंतर्गत रविवार सुबह एक 27 वर्षीय महिला ने खुद को आग लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। थाना प्रभारी डमटाल हरीश गुलेरिया ने बताया कि महिला ने 7 पेज का सुसाइड नोट मरने से पहले अपने भाई को लिखा है। महिला ने सुसाइड नोट में मुख्यतौर पर पारिवारिक कलह का जिक्र किया है। हर दिन की पारिवारिक कलह के चलते उसने यह कदम उठाया है। उसने अपने सुसाडड नोट में पति के साथ-साथ सास, ससुर, ननद व ननदोई पर इस कलह का आरोप लगाया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि महिला ने घर में खुद को आग लगाई और मौके पर ही दम तोड़ दिया। 

महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए डा. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कालेज टांडा भेजा गया है, जहां सोमवार को उसका पोस्टमार्टम होगा। पुलिस ने धारा 306-34 में पति को गिरफ्तार कर लिया है तथा बाकी आरोपी भी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे। पुलिस के अनुसार महिला की शादी 2013 में हुई थी व उसकी एक बेटी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!