Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

HP News: Shimla ' Fight : बिल को लेकर घमासान : होटल कर्मचारियों व पर्यटकों के बीच जमकर हुई मारपीट : जानिए क्या है पूरा मामला : Read More

News Updates Network
By -
0
शिमला : राजधानी के छोटा शिमला क्षेत्र में एक निजी होटल के पास दिल्ली से शिमला आए पर्यटकों व होटल के कर्मचारियों के बीच बिल को लेकर विवाद हो गया लेकिन यह विवाद लड़ाई में तब्दील हो गया। इस दौरान पर्यटकों व होटल कर्मचारियों के बीच डंडे, रॉड व हॉकी से वार हुए। इनमें 3 पर्यटक व 3 होटल के कर्मचारियों को चोटें आई हैं। वहीं पुलिस लड़ाई में संलिप्त सभी का मेडिकल करवा रही है। दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर मारपीट करने के आरोप लगाए हैं।

बताया जा रहा है कि पर्यटकों ने होटल का कमरा बुक किया था। 

चैकआऊट के समय उन्होंने होटल में रुकने का बिल मांगा। दोनों पक्षों के बीच इसे लेकर कुछ विवाद हुआ, जिसके बाद होटल स्टाफ और पर्यटकों के बीच बहसबाजी शुरू हो गई। पहले नोक-झोंक होने के बाद सड़क पर ही दोनों गुटों में मारपीट शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि 5 पर्यटकों में 3 लड़कियां और 2 लड़के शामिल थे। दिल्ली से शिमला जन्मदिन मनाने आए थे।

बताया जा रहा है कि रविवार को इलाके में सुबह से शाम तक का पावर कट था, ऐसे में पर्यटकों को आधा दिन बिजली की सुविधा नहीं मिल पाई। जब पर्यटक काऊंटर पर बिल देने पहुंचे तो पर्यटकों ने बिजली चार्जिज देने से साफ इंकार कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है। बताया जा रहा है कि दोनों गुट समझौता करने के पक्ष में भी हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पूरी होने के बाद ही मामला दर्ज किया जाएगा।

डीएसपी हैडक्वार्टर शिमला कमल वर्मा ने बताया कि यह मामला पुलिस के ध्यान में आया है। लड़ाई में संलिप्त पर्यटकों व होटल के कर्मचारियों का मैडीकल करवाया जा रहा है। लड़ाई के पीछे क्या कारण रहा है। इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है। अभी मामला दर्ज नहीं किया गया है। इस लड़ाई में पर्यटकों व होटल के कुछ कर्मचारियों को चोटें आई हैं।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!