Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

HP News: HRTC Accident: HRTC की चलती बस की कमानी टूटी- उत्तराखंड के क्वानु में बीच सड़क पर पलट गई, 30 यात्री थे बस में सवार : Read More

News Updates Network
By -
0
हिमाचल प्रदेश के पडोसी राज्य उत्तराखंड स्थित धार्मिक नगरी हरिद्वार से शिमला आ रही HRTC की बस उत्तराखंड के क्वानु में हादसे का शिकार हो गई है। जिस वक्त यह हादसा पेश आया, उस समय बस में लगभग 30 यात्री सवार थे। हालांकि, इस दुर्घटना में किसी तरह का जानी नुकसान होने की सूचना नहीं मिली है। वहीं, बस सवार कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक़ आज सुबह शिमला तारा देवी डिपो की बस हरिद्वार से शिमला के लिए उत्तराखंड के रास्ते चली थी। जो कि आधे रास्ते क्वानु में दुर्घटनाग्रस्त हुई हैं। बताया जा रहा है कि उक्त बस बीच सड़क में ही पलट गई है। 

अभी तक दुर्घटना के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। 


माना जा रहा है कि बस की कमानी टूट जाने से यह दुर्घटना पेश आई हैं। दुर्घटना बाद स्थानीय लोग बस के पास आए व बस में फंसे सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। बस में सवार लोगों का कहना है कि एकाएक बस का एक टायर सड़क के किनारे बनी नाली में जा गिरा जिसके बाद बस सड़क में लुढ़क गई। 

उन्हें आभास ही नहीं हुआ की दुर्घटना का क्या कारण रहा है। हालांकि इस दौरान बस में सवार यात्रियों में अफरा तफरी का माहौल बना रहा। आर एम सिरमौर संजय कुमार ने बताया कि उन्हें दुर्घटना के संदर्भ में सूचना नहीं मिली हैं। यह बस शिमला के तारादेवी डिपू से हो सकती हैं।


Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!