Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

Himachal : Sundernagar : पूर्व फौजी व कोच को सुन्दरनगर पुलिस के 8 से 10 कर्मियों ने बुरी तरह से पीटा: फाड़े कपड़े : Read Full News

News Updates Network
By -
0
सुन्दरनगर : यूपी की गोरखपुर पुलिस द्वारा सामूहिक तौर पर होटल मे युवक को पीट पीट कर मौत के घाट उतारने का मामला अभी सुर्खियों में ही चल रहा है कि हिमाचल की सुंदरनगर पुलिस का ऐसा ही क्रूर चेहरा सामने आया है । जिसमे पूर्व फौजी को आठ से दस कर्मियी द्वारा बुरी तरह से पीटा गया और घायल कर दिया गया ।वही आरोप है कि जब पीटते पीटते पुलिस कर्मी उसे थाने ले आए तो एसएचओ कमल कांत के निर्देश पर   8 से 10 कर्मी उसे डाइनिंग रूम में ले गए और  उसे पुनः बुरी तरह से  पिटा गया और अभद्र भाषा के साथ गाली गलौच भी किया गया।इस दौरान पुलिस अधिकारी का कहना था कि आज चढ़ा है पुलिस के हत्थे अब बताते है।


 सुन्दरनगर थाने में ही पुलिस के  समक्ष यह सारा वाक्य बयान करते व अपने जख्म , फाड़े गए कपड़े दिखाते हुए पूर्व फौजी ने बताया कि वह कपडे के दुकानदार द्वारा कुछ दिनों के लिए उधार लिए दो हजार वापिस मांगने गया था कि दुकानदार द्वारा तैश में आकर  पुलिस बुला ली। वही पुलिस वालों ने अपनी पुरानी खुन्नस निकालने को उसे सड़क व थाने में बुरी तरह  से पीटा और उसके  कपड़े तक फाड़ डाले ।पूर्व फौजी प्रेम सुख पठानिया ने बताया कि वह 32 वर्ष सेना में नोकरी कर चुका है । कुछ वर्ष पूर्व ही सुबेदार मेजर के पद से सेवानिवृत्त है और इंटरनेशनल  खिलाड़ी भी रह चुका है।आजकल आर्मी  सेवा के लिए युवाओ को प्रशिक्षण देता है  और उसने दिन को बियर जरूर पी थी लेकिन वह अपने पूरे होश हवास था पुलिस ने पुरानी खुन्नस निकालने को उसे पीटा है क्योंकि उसने पहले भी पुलिस के अधिकारी की शिकायत की थी।

मारपीट के वीडियो पुलिस ने किए डिलीट 

 प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक सड़क पर फौजी की पिटाई कर रहे पुलिस कर्मियों के वीडियो बनाने वाली लड़कियों व लोगों के वीडियो पुलिस ने डिलीट करवाए।उन्हें थाना परिसर में ले गए और वीडियो डिलीट किए।

 
दुकानदार की शिकायत पर  कार्यवाही की गई है । फौजी का मैडीकल करवाया गया है जाँच जारी है
-कमल कांत, एसएचओ सुन्दरनगर थाना

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!