Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

Himachal : रिश्तेदार को फ्री में ड्राइविंग सीखने से मना किया तो एमवीआई शिमला ने रोक दी फाइल : जानिए क्या है पूरा मामला

News Updates Network
By -
0

हिमाचल में विभागों में किस तरह आम आदमियों को प्रताड़ित और शोषित किया जाता है, यह समझने के लिए इतना काफी है कि एक ड्राइविंग स्कूल चलाने वाले व्यक्ति ने ड्राइविंग स्कूल खोलने के लिए फाइल छह महीने से परिवहन विभाग में घूम रही है लेकिन कोई फ़ाइल पर काम करने को तैयात नही है। 
जबकि यह फ़ाइल बाकायदा परिवहन निदेशक ने एमवीआई शिमला को भेजी है।

जानकारी के मुताबिक राधा कृष्ण नाम के व्यक्ति ने परिवहन विभाग में स्कूल खोलने को लेकर सभी औपचारिकताएँ पूरी कर फ़ाइल भेज रखी है। इस व्यक्ति ने यह फ़ाइल परिवहन निदेशक के माध्यम से एमवीआई आफिस में भेजी है। 
व्यक्ति का कहना है कि एमवीआई ने मांग की है कि उसके रिश्तेदार को फ्री में ड्राइविंग सिखाओ, तभी फाइल आगे बढ़ेगी अन्यथा एमवीआई आफिस में लटकी रहेगी।

व्यक्ति ने एमवीआई को साफ मना कर दिया कि वह उसके रिश्तेदार को मुफ्त में ड्राइविंग नही सिखाएगा। इस घटना को लगभग छह महीने गुजर चुके है और आज दिन तक राधा कृष्ण की फाइल एमवीआई आफिस में पड़ी हुई है और उस पर कोई कार्यवाही नही हो रही।

इस मामले में जब हमारी टीम ने एमवीआई समीर दत्ता और परिवहन निदेशक अनुपम कश्यप से बात करनी चाहिए तो कई नंबरों से कई बार फ़ोन करने पर भी उन्होंने हमारी टीम का फ़ोन नही उठाया। 
उधर पीड़ित व्यक्ति का कहना है कि मैं प्रशासनिक अधिकारियों की इस तरह चलाई जा रही तानाशाही से तंग आ चुका हूँ। अब मामला मीडिया में उठ चुका है तो देखना होगा कि सरकार और प्रशासन इस मामले में क्या कार्यवाही करते है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!