Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

Himachal: Politics : उपचुनावों के दौरान अपनी संभावित हार को देखकर भाजपा नेता बौखलाए : रामलाल ठाकुर : Read More

News Updates Network
By -
0
बिलासपुर: पूर्व वन मंत्री एवं श्री नयना देवी विस क्षेत्र. के विधायक राम लाल ठाकुर ने कहा कि प्रदेश मेें होने वाले उपचुनावों के दौरान अपनी संभावित हार को देखकर भाजपा नेता बौखला गए है जिसका कारण आए दिन तथ्यहीन बयानबाजी कर रहे है। बल्कि लोगों के समक्ष झूठी व गुमराह करने वाली बयानबाजी कर रहे है। जिससे साफ पता चलता है। कि भाजपा इन उपचुनावों में हार रही है। वह इस तरह की बयानबाजी के माध्यम अपनी चुनावी वैतरणी को पार करना चाहते है। वह बिलासपुर में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। 

राम लाल ठाकुर ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्धारा महंगाई को लेकर दिए गए बयान पर हैरानी जताते हुए कि जिसमें उन्होंने पूर्व मनमोहन सरकार के कार्यकाल एलपीजी के दाम एक हजार रुपए व प्याज के सौ रूपये प्रतिकिलो ग्राम बिकने की बात कही है। 

लेकिन मुख्यमंत्री को इस बात का भी पता होना चाहिए कि दिल्ली की साहिब सिंह की सरकार मेें प्याज 160 रूपये किलो भी बेचा गया था। 

इसी मुददे पर दिल्ली मेें भाजपा सरकारे गिर गई थी। वर्तमान समय में बढती महंगाई , खाद्य पदार्थो तथा पेटरोल डीजल के बढते दामों ने लोगों का जीना मुश्किल कर रखा हैं। ठाकुर ने आरोप लगाया कि वर्तमान भाजपा सरकार के कार्यकाल में एक ओर जहां उपचुनावों की आड में अवैध कब्जे हो रहे है तो दूसरी ओर सरकारी वनों से लूटपाट हो रही है। लेकिन कोई पूछने वाला नहीं है। 

उन्होंने श्री नयना देवी विस क्षेत्र के बस्सी मेें खैर की लकडी चोरी हुई है। इस मामले मेें वन रक्षक द्धारा पूरी जानकारी देने के बावजूद गौर नहीं किया जा रहा है। इस क्षेत्र में पहले भी खैर की लकडी की चोरी का मामला सामने आया था। लेकिन बाद में कोई कार्रवाई नही हुई है। गौरतलब है कि ठाकुर राम लाल को जुब्बल कोटखाई व बिलासपुर के साथ लगते अर्की चुनाव क्षेत्र की 14 ग्राम पंचायतों का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर पूर्व कांग्रेस महासचिव संदीप सांख्यान व युंका जिला अध्यक्ष आशीष ठाकुर मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!