Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

Himachal : Kullu : Car Accident In Anni : कार हुई हादसे का शिकार : चालक की मौत, चार युवतियां घायल : Read Full News

News Updates Network
By -
0
आनी : पुलिस थाना आनी के अंतर्गत एनएच-305 पर खनाग के समीप एक ऑल्टो कार खाई में लुढ़क गई। दुर्घटना में चालक की मौत हो गई और कार में सवार 4 अन्य युवतियां घायल हुई हैं। जानकारी के अनुसार टैम्परेरी नंबर की ऑल्टो कार चालक और 4 अन्य लड़कियां समेत आनी से खनाग की ओर जा रही थी। 

खनाग से एक किलोमीटर पहले टांगानाला के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क से खाई में करीब 200 मीटर नीचे जा लुढ़की। स्थानीय लोगों की मदद से कार दुर्घटना में घायल सभी लोगों को निकाला गया। दो घायल युवतियों और गंभीर घायल चालक को निजी वाहनों में सिविल अस्पताल आनी पहुंचाया गया। 


बीएमओ आनी डॉ. भागवत मेहता ने बताया कि दुर्घटना में 23 वर्षीय कार चालक साहिल पुत्र हंस राज निवासी बराण्डी ने अस्पताल लाते समय रास्ते मे ही दम तोड़ दिया था। चवाई के धार गांव की शालू और लफाली गांव की अंकिता को खनाग अस्पताल में ही प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद उन्हें सिविल अस्पताल आनी लाया गया। जबकि दुर्घटना में घायल चवाई के धार गांव की ही हिमानी और मुस्कान को आनी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए लाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार चल रहा है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!