बता दें कि सीधी भर्ती के अलावा बैचवाइज भी शिक्षकों के पद भरे जाएंगे। इसी तरह अनुबंध आधार पर विभाग के भर्ती एवं पदोन्नति नियमों में भर्तियां की जाएंगी।
मिली जानकारी के अनुसार शिक्षा सचिव द्वारा शिक्षा निदेशकों को जारी किए गए पत्र में बैचवाइज भर्तियों के लिए जिला उपनिदेशकों को आदेश देने के लिए कहा गया है। इसी तरह हिमाचल प्रदेश लोकसेवा आयोग और कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर को सीधी भर्ती करने के लिए संपर्क करने को कहा है।
गौरतलब है कि चार हजार शिक्षकों की भर्ती की घोषणा सीएम जयराम ठाकुर ने बजट भाषण में की थी। जिसके बाद बीते दिनों हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इन भर्तियों को मंजूरी दी गई है।
अब प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में 2640 और उच्च शिक्षा निदेशालय में 1360 शिक्षकों के पद भरे जाएंगे। इसके साथ ही लंबे समय से शारीरिक शिक्षक और कला शिक्षक की भर्ती का इंतजार कर रहे प्रशिक्षित युवाओं ने राहत की सांस ली है। इन शिक्षकों की श्रेणियों के पद काफी समय से नहीं भरे गए हैं।
प्रारंभिक शिक्षा में यह पद भरे जाएंगे
श्रेणी भरे जाने वाले पदों की संख्या
शारीरिक शिक्षक - 870
कला शिक्षक - 820
जेबीटी - 810
टीजीटी नॉन मेडिकल - 87
शास्त्री - 53
कुल - 2640
उच्च शिक्षा में यह पद भरे जाएंगे
श्रेणी भरे जाने वाले पदों की संख्या
असिस्टेंट प्रोफेसर - 561
आचार्य संस्कृत - 16
जेएलए - 100
तबलावादक - 100
जेओए लाइब्रेरी - 235
स्कूल प्रवक्ता - 214
डीपीई - 74
योग शिक्षक - 60
कुल - 1360