इनमें वह केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और प्रदेश के शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज के साथ नजर आ रहे हैं।
हालांकि, विक्की चौहान ने खुद के किसी पार्टी से जुड़े होने की बात से इंकार किया है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें संघ और भाजपा से जुड़े होने की बात कह रहे हैं। फेसबुक पर एक पोस्ट में लिखा है कि वह भाजपा सरकार की शह पर पुलिस के सामने ऐसा व्यवहार कर रहे थे।
भाजपा कॉरपोरेट के दबाव में किसानों की आवाज को दबा रही है। गौर हो कि राकेश टिकैत के सोलन सब्जी मंडी पहुंचने पर विक्की ने उन्हें यहां नारेबाजी करने से रोकने की कोशिश की थी, जिस पर दोनों में बहस हो गई।
इसके बाद विक्की चौहान ने पुलिस में भी शिकायत दी है। इसमें उन्होंने धमकियां मिलने का आरोप लगाया है। विक्की चौहान ने कहा कि वह पहले एक किसान हैं और उसके बाद कारोबारी। उनका किसी पार्टी से कोई संबंध नहीं है।
उन्होंने कहा कि राकेश टिकैत के साथ आए हिमाचल के पांवटा से संबंध रखने वाले लोग अन्य आढ़तियों से उनके बारे में पूछताछ कर रहे हैं और उन्हें धमकी दे रहे हैं।