Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

Himachal Pradesh : Independence Day-राठौर बोले पहली बार रिज पर नही हुआ स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम, कांग्रेस ने लगाया राजनीति का आरोप : Read Full News

News Updates Network
By -
0
शिमला  : देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर एसडीएम शिमला(SDM Shimla) मनजीत नेगी ने ध्वजारोहण किया। यह पहली बार हुआ है कि ऐतिहासिक रिज मैदान पर एक अधिकारी ने ध्वजारोहण किया। ऐतिहासिक रिज मैदान पर अमूमन राज्यस्तरीय अथवा जिला स्तरीय कार्यक्रम होता था लेकिन इस बार स्वतंत्रता दिवस(Independence Day) का जिलास्तरीय कार्यक्रम कोटखाई में आयोजित किया गया है जबकि राज्यस्तरीय कार्यक्रम मंडी जिला के सेरी मंच पर किया गया। 

एसडीएम शिमला मनजीत नेगी ने कहा कि जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन कोटखाई में है। उप मण्डल स्तर का कार्यक्रम रिज मैदान पर हुआ है। ध्वजारोहण व राष्ट्रगान गाया गया है। उन्होंने बताया कि सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार उन्होंने ध्वजारोहण किया है।  बता दे कि रिज मैदान पर स्वतंत्रता दिवस पर भव्य परेड का आयोजन किया जाता रहा है लेकिन आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर यहां कोई कार्यक्रम नही रखा गया था। रिज मैदान पर लोगों की भीड़ परेड व अन्य सांस्कृतिक कार्यकर्मो का दीदार करने तो पहुंची लेकिन उन्हें निराशा ही हाथ लगी। दूसरी और विपक्षी पार्टियों ने सरकार पर आगामी चुनावों को लेकर स्वतंत्रता दिवस पर राजनीति करने के आरोप लगाएं।

कांग्रेस ने निकाली तिरंगा यात्रा, राठौर बोले पहली बार रिज पर नही हुआ स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम 

कांग्रेस पार्टी (Congress Party) ने आज आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर शिमला के शेरे पंजाब से कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन तक तिरंगा यात्रा निकाली। कांग्रेस ने शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम न करने पर बीजेपी सरकार पर आजादी के जश्न में भी राजनीति करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि देश को बढ़े संघर्ष के बाद आजादी मिली। देश के लिए लोगों ने अपने जीवन का बलिदान तक दे दिया उसके बाद देश स्वतंत्र हुआ। देश की स्वतंत्रता में कांग्रेस पार्टी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। 

उन्होंने इस पावन दिन की सभी को बधाई दी। राठौर(Rathore) ने कहा कि वह आज के दिन राजनीति नहीं करना चाहते लेकिन रिज पर स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम न कराकर सरकार स्वतंत्रता दिवस में भी राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव होने के कारण जिला स्तरीय कार्यक्रम रिज पर न कराकर कोटखाई(Kotkhai) में कराया गया  है। यह सरकार की संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है। यह पहली बार हुआ है जब रिज पर स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम नहीं किया गया। रिज का ऐतिहासिक महत्व है लेकिन भारतीय जनता की पार्टी की सरकार आजादी के जश्न पर भी राजनीति कर रही है।  

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!