सोलन (Solan) जिले स्थित बद्दी(Baddi) तहसील के अंतर्गत पहाड़ी इलाके की पंचायत बवासनी के गांव बनेहड़ा के 15 वर्षीय लड़के की सांप के काटने से मृत्यु हो गई। इस संबंध जानकारी देते हुए पंचायत प्रधान ने बताया कि बनेहड़ा गांव के तारा चंद का 15 वर्षीय लड़के दूनी चंद 29 जुलाई को रात को अपने घर में सोया था। उस समय बच्चे को सांप ने काट लिया।
पहले उसने सोचा कि किसी कीड़े ने काटा होगा परंतु जब थोड़ी देर बाद उसे सांस लेने में तकलीफ हुई तो उठ कर देखा तो वहां सांप दिखाई दिया। उसके बाद रात को बालक के परिजन उसे नालागढ़ अस्पताल ले गए परंतु वहां पर हालात ज्यादा बिगड़ने पर उसे पीजीआई (PGI) रेफर कर दिया गया।
वहां उपचार के दौरान शनिवार रात 11 बजे लड़के की मृत्यु हो गई। रविवार को गांव में लड़के का अंतिम संस्कार कर दिया गया। प्रधान ने बताया कि यह लड़का गोयला पन्नर स्कूल में जमा एक कक्षा में पढ़ता था व 3 बहनों का एकमात्र भाई था। गांव में शोक की लहर है।