Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

मंडी : अनियंत्रित होकर कार गिरी गहरी खाई में , एक की मौत

News Updates Network
By -
0
मंडी : सरकाघाट उपमंडल के तहत आने वाले परूआ नामक स्थान पर बीती रात एक कार के गहरी खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार गाहर पंचायत के लोअर पट्टा गांव में एक घर में चर्तुवार्षिक श्राद्ध चला हुआ था। श्राद्ध में खाना बनाने आए रसोईए को उसके घर छोड़ने के लिए दयाल चंद और जोगिंद्रपाल आल्टो कार नंबर एचपी 28 ए 6114 में गए हुए थे। वापिस लौटते वक्त परूआ नामक स्थान पर इनकी कार अनियंत्रित होकर 150 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

कार गिरने पर जोर की आवाज हुई और इसे सुनकर गांव के लोग जाग गए और तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े। गांव के लोगों ने दोनों को कड़ी मशक्कत के बाद सड़क पर पहुंचाया जहां से नीजि वाहनों के माध्यम से सरकाघाट अस्पताल ले गए। यहां पर डाक्टरों ने दयाल चंद को मृत घोषित कर दिया जबकि जोगिंद्रपाल को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज नेरचौक रैफर कर दिया गया है। वहीं मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिए गए हैं। डीएसपी सरकाघाट चंद्रपाल सिंह ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला तेज रफ्तारी का प्रतीत हो रहा है लेकिन पुलिस मामले के हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!