Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

मंडी : आउटसोर्स आधार पर करना चाहते है नौकरी तो यहां करें आवेदन

News Updates Network
By -
0


मंडी : अगर आप सरकारी विभागों में आउटसोर्स आधार पर नौकरी करना चाहते हैं या फिर मल्टीनेशनल कंपनियों में काम करने के इच्छुक हैं तो फिर आपके लिए रोजगार के दरवाजे खुल गए हैं। हिमाचल प्रदेश अनएंप्लॉयड सर्विस सिलेक्शन एसोसिएशन लिमिटेड ने विभिन्न श्रेणियों के 1096 पदों को भरने के लिए ऑनलाईन आवेदन मांगे हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 13 जुलाई रखी गई है। एनजीओ के प्रबंध निदेशक गौरव पटियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश का कोई भी इच्छुक महिला व पुरुष उम्मीदवार जिसकी आयु 18 से 55 वर्ष के बीच हो, अपना बायोडाटा फोन नंबर सहित आधार कार्ड, पुलिस चरित्र प्रमाण पत्र, हिमाचली बोनोफाइड प्रमाण पत्र एनजीओ के व्हाट्सएप नंबर 6230256177 पर 13 जुलाई तक अपना आवेदन भेज सकता है। उम्मीदवारों का चयन छंटनी लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा 19 और 20 जुलाई को ऑनलाइन आयोजित की जाएगी जिसका परिणाम 10 अगस्त को घोषित किया जाएगा। यह सभी पद सरकारी विभागों और गैर सरकारी संगठनों में आउटसोर्स जबकि मल्टीनेशनल कंपनियों में रेगुलर आधार पर भरे जाने हैं।

इन पदों के लिए कर सकते हैं आवेदन


जिन पदों के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं उनमें क्लर्क, जूनियर ऑफिस असिस्टेंट, स्टोर इंचार्ज, बैंक ऑफिस एसोसिएट, सुरक्षा गार्ड पुरुष, सुरक्षा गार्ड महिला, ड्राइवर, आईटीआई डिप्लोमा होल्डर ऑल ट्रेड, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा, सिक्योरिटी सुपरवाइजर, सिविल एक्स सर्विसमैन, नर्सिंग एएनएम, नर्सिंग जीएनएम, एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस एजेंट, प्लेसमेंट ऑफिसर एजेंट, लैब टेक्नीशियन, बिलिंग वर्कर, जनरल हेल्पर लेबर, अकाउंटेंट, कंप्यूटर ऑपरेटर, सीनियर असिस्टेंट, जूनियर इंजीनियर और चौकीदार के पद शामिल हैं। चयनित अभ्यर्थियों का मासिक वेतनमान 9,550- 28,760 जीपी/सीटीसी हिमाचल सरकार एवं राज्य सरकारों के न्यूनतम वेतन अधिनियम के तहत देय होगा। इसके अलावा प्रोविडेंट फंड, इपीएफ, मेडिकल इंश्योरेंस, ओवरटाइम, प्रमोशन लीव के साथ रहने-खाने की कैंटीन सुविधा मुहैया होगी। इच्छुक अभ्यार्थी अधिकतर जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नंबर 01907-262215 वह एचआर अधिकारी के नंबर 94181-39918 पर संपर्क कर सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!