Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

नई दिल्ली: अमेरिकी नियमों का हवाला देते हुए ट्विटर ने एक घंटे के लिए बन्द रखा रविशंकर प्रसाद का अकाउंट

News Updates Network
By -
0
नई दिल्ली. केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री रविशंकर प्रसाद  का ट्विटर अकाउंट शुक्रवार को एक घंटे तक बंद कर दिया गया. समाचार एजेंसी एएनआई ने जानकारी दी है कि अकाउंट का एक्सेस एक घंटे तक बंद रखा गया और इसके लिए अमेरिका के Digital Millennium Copyright Act (DMCA) के उल्लंघन का हवाला दिया है. एएनआई के ट्वीट में दो स्क्रीनशॉट भी शेयर किए गए हैं. पहले स्क्रीनशॉट में ट्विटर ने वह कारण बताया है जिसकी वजह से अकाउंट का एक्सेस बंद किया गया. दूसरे स्क्रीनशॉट में अकाउंट एक्सेस मिल जाने की जानकारी दी गई है।

ट्विटर ने कहा है कि हम कॉपीराइट नियमों को बनाए रखने के लिए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं. और इन नियमों का बार-बार उल्लंघन करने वाले का अकाउंट सस्पेंड किया जा सकता है. अगर आपको अपना अकाउंट अनलॉक करवाना है तो ट्विटर के कॉपीराइट नियमों की समीक्षा करनी होगी।

इसके बाद अकाउंट दोबारा खोलते हुए ट्विटर ने कहा है-आपका अकाउंट अब इस्तेमाल किया जा सकता है. कृपया ध्यान रखें कि अगर आगे भी DMCAनोटिस आते हैं तो आपका अकाउंट सस्पेंड किया जा सकता है।

बता दें सोशल और डिजिटल मीडिया के लिए नए नियम लाए जाने के बाद से सरकार और ट्विटर के बीच गतिरोध जारी है. सरकार द्वारा साफ किया जा चुका है कि सोशल मीडिया कंपनी को भारतीय नियम मानने ही पड़ेंगे।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!