Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

मंडी :तालाब में डूब रहे बच्चे को बचाने के लिए मां कूदी , मां बच्चा दोनों की मौत

News Updates Network
By -
0
मंडी : मां की आंखों के सामने बेटा तालाब में डूब रहा था, उसे बचाने के लिए मां ने भी तालाब में छलांग लगा दी। घटना में मां और बेटे दोनों की मौत हो गई है। घटना हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोगिंद्रनगर में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक तालाब में डूब रहे दस साल के बेटे अभिषेक को बचाने के लिए मां रजा देवी ने भी छलांग लगा दी। दोनों की डूबने से मौत हो गई। घटना जोगिंद्रनगर की पंचायत टिकरू में हुई। बताया जा रहा है कि मां-बेटा खेतों में काम करने के लिए निकले थे। बेटा अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरा। उसे बचाने के लिए मां ने भी छलांग लगा दी। बेहोशी की हालत में मां-बेटे को अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। आसपास के लोगों को हादसे की जानकारी काफी समय बाद मिली। मां-बेटे की मौत से पूरा गांव स्तब्ध है। अभिषेक के पिता अच्छर सिंह आईटीआई में सेवारत हैं।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!