Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

शिमला : जयराम मंत्रिमंडल की बैठक खत्म - जानिए क्या क्या लिए गए फैंसले , कितनी दी गई रियायतें - पढ़ें पूरी खबर

News Updates Network
By -
0
शिमला:  हिमाचल कैबिनेट की बैठक में आज प्रदेश में कुछ और रियायतें दी गईं. सीएम जयराम ठाकुर ने राज्य में कोरोना की स्थिति की समीक्षा की. सरकार ने इंटरस्टेट बस सेवा 50 फीसदी क्षमता से 1 जुलाई से शुरू करने का निर्णय लिया है. बाहरी राज्यों से हिमाचल आने वालों के लिए ई-पास लेना जरूरी नहीं होगा. दुकानें सुबह 9 बजे से रात के 8 बजे तक खुलेंगी. रात 10 बजे तक रेस्त्रां खुले रहेंगे. इसके अलावा, एक जुलाई से सरकारी दफ्तरों में 50% क्षमता के साथ काम हो सकेगा।

कैबिनेट बैठक में लाहौल स्पीति जिले में एक जुलाई से लेकर 31 जुलाई तक कोरोना वैक्सीनेशन का महाअभियान चलाने का फैसला लिया गया. एक जुलाई से शिक्षकों की उपस्थिति शुरू होगी. हालांकि ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी. सरकार ने बद्दी में जल शक्ति विभाग की नई डिविजन खोलने की अनुमति दी है. कैबिनेट बैठक में पीजी स्टूडेंट (एमडी/एमएस और डीएनबी), जूनियर रेजीडेंट, ट्यूटर स्पेशलिस्ट के छात्रों का 5000 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड बढ़ाने का फैसला लिया है।

कैबिनेट ने मंकोट, कुठेर, केगा, घट्टा, सरोग के मिडिल स्कूल को अपग्रेड करके हाईस्कूल में बदलने का निर्णय लिया है. इसके अलावा, बंजावार, सिंगाधर और धादू के हाईस्कूल को उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अपग्रेड करने का फैसला लिया है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!