Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

लुधियाना जा रहा था परिवार , रेलिंग से टकराई कार - महिला की मौत अन्य घायल

News Updates Network
By -
0


ऊना : हमीरपुर के भोरंज से लुधियाना जा रहे एक परिवार की गाड़ी ऊना-हमीरपुर मुख्य मार्ग पर बरनोह गांव में पुल के पैरापिट व रेलिंग से टकरा गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि उसका पति, बेटा, बहू व 2 पौत्रियां घायल हुई हैं। गंभीर रूप से घायल बेटे-बहू को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना से पीजीआई रैफर कर दिया गया, वहीं अन्य घायलों का क्षेत्रीय अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने इस संबंध में गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार धीरज कुमार (32) पुत्र चेत राम निवासी अगलोट डाकघर चंदरोई तहसील भोरंज जिला हमीरपुर अपनी पत्नी प्रियंका (26), बेटियों नीतिका (3) व अंकिता (2), पिता चेत राम (65) व मां कमला देवी (60) के साथ गाड़ी में लुधियाना जा रहा था। रात लगभग 11 बजे बरनोह के पास पहुंचने पर धीरज कुमार को नींद की झपकी आ गई और गाड़ी अनियंत्रित होकर पुल के पैरापिट व रेलिंग से टकरा गई। इस हादसे में कार में सवार सभी लोग घायल हो गए। एम्बुलैंस के माध्यम से पूरे परिवार को अस्पताल पहुंचाया गया जहां कमला देवी को मृत घोषित कर दिया गया।

धीरज कुमार लुधियाना में प्राइवेट नौकरी करता है और परिवार सहित वहीं रहता है। वह अपने बॉस की गाड़ी लेकर परिवार सहित घर आया था और सोमवार देर शाम वापस लुधियाना लौट रहा था कि बरनोह में हुए हादसे में उसकी मां की मौत हो गई जबकि वह और उसकी पत्नी पीजीआई में उपचाराधीन हैं। एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में धीरज कुमार के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!