Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

आगामी चुनाव में कई कमान संभालेंगे पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह : विक्रमादित्य सिंह

News Updates Network
By -
0
ठियोग : प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह की तबियत में लगातार सुधार हो रहा है और वह जल्द ही ठीक होकर घर वापिस आएंगे और सबको अपना आशीर्वाद देंगे। शिमला ग्रमीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि वीरभद्र सिंह डॉक्टरों की देखरेख में है और उनका स्वास्थ्य लगातार सुधर रहा है। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह जल्द स्वस्थ होंगे और आगामी चुनाव की कमान संभाल कर सबको अपना आशीर्वाद देंगे।
इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पर तंज कसते हुए कहा कि महंगाई को काबू न करने पर जो उन्होंने बयान दिया है वो बचकाना और लोगों को धोखा देने वाला है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार महंगाई को काबू करने में नाकाम है और वो समय भूल गई जब यूपीए सरकार पर महंगाई का ढिंढोरा पिटती थी। उन्होंने कहा कि जनता इसका जवाब आगामी चुनाव में देगी और भाजपा को बाहर का रास्ता दिखायेगी। उन्होंने कहा प्रदेश में पार्टी मजबूत है और छोटे-मोटे विवाद तो पार्टी में चलते रहते हैं लेकिन पार्टी के सभी नेता एकजुट होकर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को सत्ता में लाएंगे ओर मौजूदा सरकार को बाहर का रास्ता दिखाएंगे। प्रदेश में भाजपा की सरकार केवल अपने फसलों को पलटने में माहिर हैं जबकि सरकार ने मजदूरों, नौकरी पेशा लोगों किसानों और बागवानों के लिए कुछ नहीं किया।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!