Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हमीरपुर : फॉरेस्ट गार्ड ने सरकारी सीमेंट की 50 बोरियां 300 रुपए प्रति बैग बेची - एफआईआर

News Updates Network
By -
0
हमीरपुर.  हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर जिले में गाहली पंचायत के अंतर्गत आने वाले गांव नगेहरड़ा (कवाल) में सरकारी सीमेंट की 50 अवैध तरीके से लाई बोरियों को पुलिस ने एक व्यक्ति के घर से बरामद किया है. व्यक्ति ने पुलिस को दिए बयान कहा कि सरकारी सीमेंट की 50 बोरियां उन्हें बुम्बलू में वन विभाग में तैनात फॉरेस्ट गार्ड ने अपने स्टोर से बेची हैं. उसने 15 हजार रुपये की नकद राशि का भुगतान किया है. मौके पर पहुंचे पुलिस हैडकांस्टेबल राजेश कुमार ने मामले की पुष्टि की और कहा पुलिस ने व्यक्ति के घर से सरकारी सीमेंट की 50 बोरियां बरामद की हैं. उन्हें अपने कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर विपिन कुमार के घर से सरकारी सीमेंट की अवैध 50 बोरियां बरामद की हैं, विपिन कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह सरकारी सीमेंट बोरियां वन विभाग के स्टोर से लाया है. यह बोरियां वहां पर तैनात फॉरेस्ट गार्ड चमेल सिंह ने तीन सौ रुपये के हिसाब से उन्हें बेची है. उन्होंने मौके पर फॉरेस्ट गार्ड को 15 हजार रुपए नकद कैश दिया है. सीमेंट का उपयोग निजी गृह निर्माण के लिए किया जाना था।

सीमेंट को ट्रैक्टर में लाने वाले चालक सुरेश कुमार ने बताया कि उन्होंने यह सीमेंट बुम्बलू वन विभाग के स्टोर से लाये हैं, जिसे वहां पर तैनात फॉरेस्ट गार्ड ने दिया है. मौके पर पहुंचे हेडकांस्टेबल राजेश कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुये बताया कि कवाल गांव के विपिन कुमार के घर से सरकारी सीमेंट की 50 बोरियां बरामद की हैं. पुलिस ने सीमेंट को कब्जे में लेकर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर, जांच शुरू कर दी है।


Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!