Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल प्रदेश : लोगों के विरोध के बावजूद भी डीसी कांगड़ा का हो गया तबादला

News Updates Network
By -
0
शिमला: लोगों के विरोध के बावजूद सरकार ने नहीं सुनी और डीसी कांगड़ा का तबादला कर दिया. मंगलवार देर रात सरकार की ओर से जारी आदेशों में 8 जिलों के डीसी समेत कुल 43 अफसर बदले गए हैं।  अपनी कार्यशैली से लोगों के दिलों में जगह बना चुके कांगड़ा के डीसी राकेश कुमार प्रजापति का भी तबादला कर दिया गया है. उनके तबादले की खबर के बाद सोशल मीडिया पर संदेशों की भरमार लग गई. लोगों ने उनके यहां से ट्रांसफर होने पर दुख जताया, साथ ही उनका आभार भी जताया. राकेश कुमार प्रजापति को अब उद्योग विभाग के निदेशक के रूप में नियुक्त किया है. वहीं, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक डा. निपुण जिंदल उनकी जगह लेंगे. वाट्सएप ग्रुप और फेसबुक  व अन्य माध्यमों से लोगों ने राकेश कुमार प्रजापति के प्रति स्नेह व्यक्त किया।

बीते सप्ताह 16 जून को कांगड़ा के पंचायत प्रधानों, बीडीसी सदस्यों, जिला पार्षदों ने एक ज्ञापन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नाम प्रेषित किया था.इसमें  राकेश प्रजापति का तबादला न करने की गुहार लगाई गई है और जिक्र किया है कि राकेश प्रजापति वो शख्सियत हैं, जिन्होंने वैश्विक महामारी में भी जिस तरह से अपने हुनर और होशियारी से प्रदेश के इतने बड़े जिला का संचालन किया है. भडियाड़ा वार्ड के जिला पार्षद जोगिंद्र कुमार ने सरकार से अपील करते हुये याद दिलाया था कि राकेश प्रजापति को कांगड़ा में आये हुये अभी महज़ दो साल ही हुये हैं।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!