Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल : अब हिमाचल आने के लिए नहीं होगी ई पास की जरूरत ,पढ़ें पूरी खबर

News Updates Network
By -
0
शिमला: हिमाचल प्रदेश में एक जुलाई से अब सूबे में बेरोक-टोक के एंट्री  मिलेगी. सरकार ने ई-पास की अनिवार्यता को खत्म कर दिया है. सरकार के इस फैसले से टूरिज्म सेक्टर को काफी राहत मिलेगी. क्योंकि गर्मियां पीक पर हैं और ऐसे में सैलानियों का जमावड़ा हिमाचल में लगने वाला है. वहीं, दूसरे राज्यों के लिए भी सरकार ने बसें चलाने की अनुमति दे दी है. दिल्ली से हिमाचल के लिए अब वॉल्वो बसें भी चलेंगी।

हिमाचल प्रदेश की कैबिनेट मीटिंग मंगलवार शाम को हुई है. इसमें कई अहम फैसले लिए गए. संकट के दौर से गुजर रहे इस सेक्टर को सरकार ने राहत प्रदान की है. सरकार ने अब बाहरी राज्यों से आने वाले टूरिस्ट के लिए कोविड ई-पास की अनिवार्यता को खत्म कर दिया है. एक जुलाई से यह फैसला लिया गया है. इससे पहले, बाहरी लोगों को हिमाचल में बिना पास के एंट्री नहीं मिल रही थी।

हिमाचल में शिमला, मनाली सहित तमाम टूरिस्ट प्लेस में सैलानियों की भीड़ उमड़ रही है. यहां पर नियमों की धज्जियां उड़ रही हैं. टूरिस्ट बिना मास्क के घूम रहे हैं. ऐसे में कोरोना फैलने का खतरा बढ़ा है. लापरवाही हिमाचल पर भारी पड़ सकती है. हालांकि, सरकार ने कहा है कि टूरिस्ट स्पॉट पर लोग नियमों का पालन जरूर करें।

हिमाचल अब होटल और रेस्त्रां रात दस बजे तक खुले रहेंगे. बाजार खुलने का समय भी बढ़ाया गया है. अब सुबह 9 से रात आठ बजे तक बाजार खुले रहेंगे. कारोबारियों ने इससे राहत महसूस की है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!