Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर : ट्रक में नाबालिग से दुष्कर्म, जान से मारने की दी धमकी, पढ़े पूरी खबर

News Updates Network
By -
0
बिलासपुर: महिला सदर थाना बिलासपुर में एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है. 21 साल के युवक पर नाबालिग से ट्रक में दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है।



युवती को मिली जान से मारने की धमकी


युवती ने बताया कि आरोपी उससे लंबे समय से फोन पर बातचीत करता रहता था. एक दिन वह अपनी बहन के साथ डैहर में रिश्तेदार के घर आई हुई थी. यहां से आरोपी युवक उसे बहलाकर अपनी गाड़ी में बिठाकर ले गया और सलापड़ में उसे एक ट्रक में उसे चढ़ा दिया, जिसके बाद ट्रक में उसके साथ दुष्कर्म किया गया और जान से मारने की धमकी दी गई।


धमकियों के बाद भी नाबालिग ने हिमत जुटा कर मां को पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद मां ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ जाकर महिला थाना में इसकी शिकायत दर्ज करवाई. बिलासपुर डीएसपी राजकुमार ने बताया कि युवती की शिकायत प्राप्त हुई है. शिकायत के आधार पर युवक के खिलाफ धारा 363, 376 व 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. युवक की तालाश जारी है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!