Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

चम्बा:दर्दनाक हादसा! पिकअप जीप खाई में गिरी , 2 लोगों की मौत

News Updates Network
By -
0

भरमौर
: भरमौर की उपतहसील होली के तहत होली-न्याग्राम मुख्य मार्ग पर एक पिकअप जीप गहरी खाई में लुढ़क गई। हादसे में पिकअप में सवार दोनों युवाओं की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। शुक्रवार रात को एक पिकअप जीप (एचपी 53डी-7600) लाके वाली माता से न्याग्राम की तरफ आ रही थी। न्याग्रा के पास चालक ने पिकअप से नियंत्रण खो दिया। इससे पिकअप नाले में जा रही। हादसे में चालक अमित कुमार (31) पुत्र छैल राम निवासी गांव गरौडा डाकघर बजोल उप तहसील होली तथा अजय कुमार (30) पुत्र सरवन कुमार निवासी गांव तरंगड़ी डाकघर बजोल उप तहसील होली की मौके पर ही मौत हो गई।



रात को किसी को भी हादसे की जानकारी नहीं मिली। सुबह होने पर वाहन के मालिक ने जब अपने वाहन चालक से संपर्क किया तो उससे संपर्क नहीं हो पा रहा था। इसके बाद उसकी तलाश शुरू की। ढूंढने पर वाहन नाले में गिरा हुआ मिला। इसमें चालक सहित दोनों युवा मृत अवस्था में पाए गए।


 घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर तमाम औपचारिकताओं के उपरांत परिजनों को सौंप दिया। नायब तहसीलदार होली टीआर ठाकुर ने मृतकों के परिजनों को 10-10 हजार रुपए की फौरी राहत राशि प्रदान की। मामले की पुष्टि एसपी अरूल कुमार ने की है। उन्होंने कहा कि पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!