Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

कल कैबिनेट बैठक ,हो सकते है महत्वपूर्ण निर्णय

News Updates Network
By -
0
शिमला : हिमाचल कांग्रेस सरकार कोरोना के बंदिशों में छूट दे सकती है। प्रदेश में लगातार कम होते कोरोना मामलों की संख्या को देखते हुए मुख्यमंत्री ने इस तरह के संकेत दिए है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा नि:शुल्क कोरोना वैक्सीन की घोषणा के बाद हिमाचल प्रदेश सरकार के साढ़े 3 करोड़ रुपए बचेंगे। केंद्र सरकार वैक्सीन के साथ हर वर्ग को कोरोना काल मे राहत दे रही है। प्रदेश से लेकर केंद्र तक कांग्रेस पार्टी में अफरातफरी का माहौल है। कोरोना जैसे संकट में भी कांग्रेस राजनीति कर रही है। प्रदेश में तो पार्टी में पोस्टर फाड़ो अभियान चला हुआ है।
कल कांग्रेस पार्टी महंगाई को लेकर प्रदर्शन कर रही है। इसको लेकर सवाल के जबाब में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के जमाने में तो इससे भी ज़्यादा महंगाई थी। प्रधानमंत्री मोदी कोरोना संकट के बीच भी लोगों को राहत देने में लगे हुए है आने वाले वक्त में महंगाई से भी राहत मिलेगी। केंद्र की हिमाचल को हमेशा मदद मिलती रही है जो आगे भी जारी रहेगी। जिसके लिए वह केंद्र के आभारी हैं। पत्र बम को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि आरोपों में सच्चाई है तो पत्र लिखने वाला अपने नाम सहित शिकायत करे सरकार इसकी जांच करवाएगी लेकिन किसी की छवि को इस तरह से खराब करना गलत है इसकी भी जांच कर ऐसे करने वालों के खिलाफ कार्यवाई अमल में लाई जाएगी।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!