Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर : अनियंत्रित होकर गाड़ी बीच सड़क में पलटी,जानें कैसे हुआ हादसा - देखें तस्वीरें

News Updates Network
By -
0
बिलासपुर : चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर विद्युत विभाग बिलासपुर के कार्यालय के पास एक कार अनियंत्रित होकर बीच सड़क में पलट गई। इस हादसे में कार चालक इमरान खान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को 108 एम्बुलैंस के माध्यम से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।


चंडीगढ़ से मनाली की तरफ जा रही थी कार

जानकारी के अनुसार एक हरियाणा नंबर की कार चंडीगढ़ से मनाली की तरफ जा रही थी। कार में चालक सहित 3 लोग सवार थे। तीनों लोग फरीदाबाद के रहने वाले हैं तथा मनाली घूमने जा रहे थे। इस दौरान कार जब विद्युत विभाग बिलासपुर के कार्यालय के पास पहुंची तो अचानक सड़क पर पलट गई, जिससे कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि कार में सवार फारुखदीन व शाहिद खान सुरक्षित हैं।


सड़क के किनारे पड़ी बजरी में स्किड हुई कार

शाहिद खान ने बताया कि सड़क के किनारे पड़ी बजरी के कारण कार स्किड हो गई जिस कारण यह दुर्घटना हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया तथा कार में सवार लोगों व कार चालक के बयान कलमबद्ध किए। डीएसपी बिलासपुर राजकुमार ने बताया कि थाना सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले में कार्रवाई की जा रही है।


Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!