Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल में प्री मानसून दस्तक , अगले हफ्ते से बारिश के आसार

News Updates Network
By -
0

शिमला : हिमाचल प्रदेश में प्री मॉनसून ने दस्तक दे दी है। पहाड़ी प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में सप्ताह भर बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। 11 जून से प्रदेश में प्री-मॉनसून की बौछारें पड़ेंगी। इससे पहले भी हिमाचल प्रदेश में जमकर मेघ बरस रहे है। इस बार मानसून गत वर्षों के मुकाबले एक सप्ताह पूर्व ही दस्तक दे देगा, जिसके सामान्य रहने के आसार हैं। प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक बारिशों का दौर जारी रहेगा उसके बाद प्रदेश में मॉनसून के दस्तक देने की संभावना है। हिमाचल में बारिश के चलते तामपान में गिरावट दर्ज़ की जा रही है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि प्री-मानसून 11 जून से शुरू हो रहा है लेकिन इससे पहले भी अप्रैल से जून माह तक अच्छी बारिश प्रदेश में देखने को मिली है। भले ही जनवरी से फरवरी तक बारिश व बर्फ़बारी सामान्य से कम दर्ज की गई थी। मनमोहन सिंह ने कहा कि गत रात्रि से लेकर प्रदेश के अधिकतर इलाकों में अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई है, जिससे तापमान में भी गिरावट आई है। इस बार प्रदेश में मॉनसून एक सप्ताह पहले  25 जून के आसपास  दस्तक दे सकता है। अमूमन हर वर्ष 1 जुलाई के आसपास प्रदेश में मॉनसून दस्तक देता था। इस बार प्रदेश में मॉनसून के सामान्य रहने के आसार भी मौसम विभाग ने जताए हैं।


Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!