Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

Shimla News: युवती का पीछा कर रहा था युवक, परेशान युवती ने थाने में दी शिकायत

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 21 नवंबर। राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में एक युवती का पीछा कर उसे परेशान करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। युवती ने धर्मवंश ठाकुर नामक युवक पर उसका पीछा करने और परेशान करने का आरोप लगाया है।

पुलिस के अनुसार, 19 नवंबर 2026 को पुलिस कंट्रोल रूम 112 के माध्यम से युवती की शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शिकायतकर्ता युवती, उसकी बहन तथा आरोपी युवक को पुलिस थाना संजौली लाया गया।

शिकायतकर्ता के बयान और मामले से जुड़े तथ्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी का कृत्य धारा 114(10) हिमाचल प्रदेश पुलिस एक्ट के तहत पाया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को जमानत मुचलके पर पाबंद किया और पर्यवेक्षक अधिकारी के समक्ष उपस्थित होने के निर्देश दिए।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!