Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

Himachal News: ट्रेनिंग के दौरान अग्निवीर साहिल कुमार का निधन, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
मंडी, 21 नवंबर। हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के नाचन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत छातर के अंतर्गत गांव साई (ग्वाल जरेल) निवासी अग्निवीर साहिल कुमार का महाराष्ट्र में सैन्य प्रशिक्षण के दौरान निधन हो गया। शुक्रवार शाम को पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ साहिल कुमार का अंतिम संस्कार किया गया। युवा बेटे के अचानक चले जाने से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

दो बहनों का था इकलौता भाई

जानकारी के अनुसार, साहिल कुमार पुत्र रोशन लाल भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में भर्ती होने के बाद महाराष्ट्र में अपना प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे। इसी दौरान वहां अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके चलते उनका निधन हो गया। 

साहिल के पिता रोशन लाल फोर व्हीलर चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं, जबकि साहिल की दो बहनें भी हैं। साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले साहिल के सेना में जाने से परिजनों को अपने बेटे से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन इस दुखद घटना ने परिवार की खुशियां छीन लीं।

प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने घर पहुंचकर बंधाया ढांढस

अग्निवीर साहिल कुमार के निधन की सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने उनके घर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान नायब तहसीलदार सुंदरनगर आदित्य गुलेरिया, अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास निगम के अध्यक्ष लाल सिंह कौशल, महादेव वृत्त के कानूनगो सुरेंद्र ठाकुर और विकास खंड धनोटू के एसईपीओ मनोज कुमार सहित अन्य प्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने दुख की इस घड़ी में परिजनों को ढांढस बंधाया और हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!