Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

Bilaspur News: सीर खड्ड छलांग मामला, पुलिस ने जांच की तेज, CCTV फुटेज खंगालें

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 21 नवंबर। सीर खड्ड पुल से दो नाबालिग सहेलियों के छलांग लगाकर जान देने के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। विधानसभा में मामला उठने के बाद पुलिस ने घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालने की प्रक्रिया तेज कर दी है।

जांच अधिकारी डीएसपी घुमारवीं विशाल वर्मा की अगुवाई में पुलिस टीम अलग-अलग स्थानों पर लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में भगेड़ क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों में दोनों नाबालिग सहेलियां अकेली दिखाई दी हैं। फुटेज में उनके साथ कोई अन्य युवक व व्यक्ति नजर नहीं आया है।

गौरतलब है कि बीते दिनों घुमारवीं के सीर खड्ड पुल से दो नाबालिग सहेलियों ने छलांग लगा दी थी, जिससे दोनों की मौत हो गई थी। घटना के बाद एक नाबालिग की दादी के बयान पर थाना बरमाणा में अपहरण और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी।

मामले की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए जांच का जिम्मा डीएसपी घुमारवीं विशाल वर्मा को सौंपा गया है। पुलिस अब घटना से पहले दोनों नाबालिगों की गतिविधियों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज की कड़ियां जोड़ रही है। भगेड़ में सामने आई फुटेज में दोनों का अकेले दिखाई देना जांच का एक अहम पहलू माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस अन्य स्थानों की फुटेज और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर भी पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है।

विधानसभा सत्र में मामला उठने के बाद इस प्रकरण को लेकर जांच की गति बढ़ गई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि घटना से पहले दोनों नाबालिग कहां-कहां गई थीं, उनके संपर्क में कौन-कौन लोग थे और पुल तक पहुंचने से पहले क्या घटनाक्रम रहा। पुलिस की जांच में सामने आने वाले तथ्यों से ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

उधर, एसपी बिलासपुर अभिषेक धीमान ने बताया कि मामले के तहत भगेड़ क्षेत्र में खंगाले गए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में दोनों नाबालिग युवतियां अकेली दिखाई दे रही हैं। पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!