Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

Bilaspur News: प्रधान और बिजली विभाग आमने सामने, एक दूसरे के खिलाफ दर्ज करवाई शिकायत

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 21 नवंबर। उपमंडल घुमारवीं की ग्राम पंचायत कपाहड़ा के प्रधान विनय कुमार शर्मा और बिजली विभाग के बीच स्मार्ट मीटर को लेकर विवाद गहरा गया है। दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं।

बिजली विभाग के बरठीं उपमंडल के सहायक अभियता रमेश चंद की शिकायत पर प्रधान के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और दबंग के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। वहीं, प्रधान की शिकायत पर विभाग के जेई व एसडीओ सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 

प्रधान ने शिकायत में आरोप लगाया कि पांच नवंबर को बिजली कनेक्शन काटने के बाद विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उनके घर पहुंचे तथा उनकी माता और बेटे को धमकाया। साथ ही हाईकोर्ट में विभाग के खिलाफ दायर केस वापस लेने का दबाव बनाया। प्रधान का आरोप है कि ऐसा नहीं करने पर उन्हें गंभीर मामले में फंसाने की धमकी दी गई।

प्रधान ने बताया कि घटना के समय वह घर पर मौजूद नहीं थे। इससे पहले भी उन्होंने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी थी। एसपी बिलासपुर अभिषेक धीमान ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर मामले दर्ज किए गए हैं। बिजली विभाग की शिकायत पर दर्ज मामले में पुलिस को प्रधान के खिलाफ एक वीडियो भी मिला है, जिसमें प्रधान के खिलाफ ही गवाही मिली हैं। पुलिस वीडियो सहित सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!