न्यूज अपडेट्स
कुल्लू, 21 नवंबर। जिला कुल्लू के भुंतर क्षेत्र में एक ढाबे पर दुकानदार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि 2 गाड़ियों में सवार होकर आए कुछ युवकों ने ढाबे में घुसकर दुकानदार के साथ मारपीट की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, जिया निवासी आर्यन पुत्र राकेश कुमार ने पुलिस थाना भुंतर में शिकायत दर्ज करवाई है कि 18 नवंबर की रात करीब साढ़े 9 बजे उसके ढाबे में 2 गाड़ियों में सवार होकर बीनू व ऋषभ सहित 4-5 युवक आए और उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर शुक्रवार को भुंतर थाने में मामला दर्ज किया है।
