Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: 14 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, बाथरूम में बेसुध मिला इकलौता बेटा

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
मंडी, 15 नवंबर। हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। नगर पंचायत रिवालसर में 14 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। छात्र घर के बाथरूम में अचेत अवस्था में मिला था। परिजन उसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिवार में चीख-पुकार मची हुई है, जबकि पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

बाथरूम में अचेत अवस्था में मिला छात्र

जानकारी के अनुसार, यह मामला नगर पंचायत रिवालसर के वार्ड नंबर-2 का है। मृतक छात्र आठवीं कक्षा में पढ़ता था और अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। बताया जा रहा है कि शनिवार को स्कूल में अवकाश होने के कारण छात्र घर पर ही अपने दादा-दादी के साथ मौजूद था। दोपहर करीब एक बजे जब परिजनों की नजर बाथरूम में गई तो छात्र वहां अचेत अवस्था में पड़ा मिला।

यह देखकर परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने बिना देर किए छात्र को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार के इकलौते बेटे की अचानक हुई मौत से माता-पिता और अन्य परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

आत्महत्या समेत सभी पहलुओं से जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि आखिर किन परिस्थितियों में छात्र की जान गई। शुरुआती जांच में आत्महत्या की आशंका समेत अन्य सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर छानबीन की जा रही है।

फिलहाल छात्र की मौत के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामले से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

मामले की पुष्टि एसपी मंडी विनोद कुमार ने की है। इस हृदयविदारक घटना के बाद रिवालसर क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। हंसते-खेलते परिवार के इकलौते चिराग के अचानक बुझ जाने से हर कोई स्तब्ध है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!