Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

HRTC बस में सफ़र कर रहे थे नशा तस्कर, तलाशी के दौरान 50.88 ग्राम चिट्टा बरामद, दो गिरफ्तार

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
कांगड़ा, 15 नवंबर। गगल थाना क्षेत्र के अंतर्गत बनोई पुल के समीप पुलिस की क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (CIA) टीम ने नशे के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। चंबा से मनाली जा रही एचआरटीसी बस से पुलिस ने 50.88 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ एक महिला और युवक को गिरफ्तार  किया है।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात सीआईए कांगड़ा की टीम बनोई पुल के पास गश्त और वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान चंबा-मनाली रूट पर चल रही एचआरटीसी बस (HP-73-4443) को चेकिंग के लिए रोका गया। 

तलाशी के दौरान बस में सवार दो यात्रियों के हाव-भाव संदिग्ध लगे। पुलिस ने जब उनकी गहनता से तलाशी ली, तो उनके कब्जे से 50.88 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

वहीं, गगल पुलिस थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पालमपुर निवासी 29 वर्षीय मोनिका देवी और तरनतारन (पंजाब) निवासी 18 वर्षीय अविनाश कुमार उर्फ कालू के रूप में हुई है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!