Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर: शादी के 4 दिन बाद दुल्हन फरार, 16 लाख के गहने और 1.80 लाख नकदी ले जाने का आरोप

News Updates Network
By -
0

न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 08 नवंबर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में शादी के महज चार दिन बाद नई नवेली दुल्हन के लाखों रुपये के गहने और नकदी लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। 

मामला भराड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव का है। शिकायत के अनुसार, युवती घर से करीब 16 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और 1 लाख 80 हजार रुपये नकदी लेकर गई है।

जानकारी के अनुसार, युवक ने 31 अक्टूबर को हरियाणा के जगाधरी कोर्ट में यमुनानगर निवासी 22 वर्षीय युवती से शादी की थी। शादी के बाद युवती अपने ससुराल में रह रही थी। आरोप है कि 4 नवंबर को वह अचानक घर से लापता हो गई। परिजनों ने तलाश की तो पता चला कि घर से लाखों रुपये के गहने और नकदी भी गायब हैं।

इसके बाद परिवार ने भराड़ी पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई। एसपी बिलासपुर अभिषेक धीमान के अनुसार, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। युवती की तलाश की जा रही है और मामले के सभी पहलुओं की जांच जारी है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!