Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

Bilaspur News: पत्रकारिता जगत को बड़ा झटका, वरिष्ठ पत्रकार अरुण डोगरा का निधन

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 10 नवंबर। वरिष्ठ पत्रकार अरुण डोगरा का निधन हो गया है। बीते बुधवार को चांदपुर पुल के पास हुए सड़क हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। 

हादसे के बाद उन्हें उपचार के लिए AIIMS बिलासपुर में भर्ती करवाया गया था, जहां वह जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे थे। उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

उनके निधन की खबर से बिलासपुर सहित पूरे हिमाचल प्रदेश के पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके जाने से पत्रकारिता जगत ने एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार को खो दिया है। उनका निधन मीडिया जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पत्रकार अरुण डोगरा के निधन पर शोक व्यक्त किया। वहीं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी शोक व्यक्त किया है। 

ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!