Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: तेज रफ्तार कार की टक्कर से मर्चेंट नेवी में कार्यरत युवक की मौत, दिवाली की छुट्टियां मनाने आया था घर

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
कांगड़ा, 10 नवंबर। नगरोटा बगवां-चाहड़ी सड़क मार्ग पर बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अमन के रूप में हुई है, जो मर्चेंट नेवी में कार्यरत था।

जानकारी के अनुसार, अमन दिवाली की छुट्टियां मनाने के लिए घर आया हुआ था। बीती रात वह दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन मना रहा था। इसी दौरान नगरोटा बगवां-चाहड़ी सड़क मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अमन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जिस घर में जन्मदिन की खुशियां मनाई जा रही थीं, वहां मातम छा गया। फिलहाल हादसे के अन्य विवरण और पुलिस की कार्रवाई की जानकारी सामने आना बाकी है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!