Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

Shimla News: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक वोट चोरी के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा: मुकेश अग्निहोत्री

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 08 अक्टूबर। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि देश में लोकतंत्र की भावना को कायम रखने और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने बुधवार को शिमला में मीडिया से बातचीत में कहा कि जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार अपने पद से इस्तीफा नहीं देते, तब तक वोट चोरी के विरुद्ध यह आंदोलन जारी रहेगा। यह मुद्दा अब निर्णायक चरण में पहुंच चुका है और इसका समाधान होने तक कांग्रेस पीछे नहीं हटेगी।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस लोकतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की रक्षा के लिए मजबूती से लड़ाई लड़ रही है। राहुल गांधी के नेतृत्व में पूरा देश इस मुद्दे को लेकर आवाज उठा रहा है और कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ी है। अग्निहोत्री ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया से जुड़े गंभीर सवालों को लेकर जनता के बीच भी चिंता है। बड़ी संख्या में मतदाताओं को मतदान के अधिकार से वंचित किया गया है।

अब जब इस पूरे मामले से जुड़े तथ्य सामने आ रहे हैं तो इसकी निष्पक्ष जांच और जवाबदेही सुनिश्चित करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात रखने और जनता से जुड़े सवाल उठाने के अधिकार को दबाया नहीं जा सकता। 

अग्निहोत्री ने कहा कि वोट की ताकत लोकतंत्र की बुनियाद है और इसकी पवित्रता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। वोट चोरी के मुद्दे को कांग्रेस तार्किक अंत तक ले जाएगी और लोकतंत्र की बहाली तथा चुनाव प्रक्रिया में जनता का विश्वास कायम करने के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!