Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

President Visit: AIIMS बिलासपुर में 6 अक्टूबर को राष्ट्रपति का दौरा, ट्रैफिक में रहेगा परिवर्तन

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 04 अक्टूबर। माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के 6 अक्तूबर को प्रस्तावित एम्स बिलासपुर दौरे को देखते हुए जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा आम जनता को असुविधा से बचाने के लिए जिला प्रशासन ने यातायात मार्ग में परिवर्तन करने का निर्णय लिया है। 

इस संबंध में जिला दंडाधिकारी बिलासपुर राहुल कुमार ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 के तहत आदेश जारी करते हुए बताया कि 6 अक्तूबर को प्रातः 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक दोनों दिशाओं में आने-जाने वाले वाहनों को घागस चौक से कंदरौर-भगेड़-औहर-ऋषिकेश-भराड़ी (फोरलेन जंक्शन)-ओपन एयर जेल जबली मार्ग से भेजा जाएगा।

इस दौरान एंबुलेंस, वीवीआईपी वाहनों, सरकारी वाहनों तथा एम्स बिलासपुर में मरीजों को ले जाने वाले निजी वाहनों को छोड़कर अन्य सभी प्रकार के वाहनों के लिए यह वैकल्पिक मार्ग व्यवस्था लागू रहेगी।

जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे निर्धारित समयावधि के दौरान यातायात मार्ग में किए गए बदलाव का पालन करें तथा अपनी यात्रा की योजना उसी के अनुरूप बनाएं, ताकि राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!