Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

मंत्री जगत सिंह नेगी का तंज, मंडी की सांसद को शक्ल देखकर दिए वोट, अक्ल देखकर नहीं

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
मंडी, 22 अक्टूबर। प्रदेश के राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद कंगना रणौत पर तीखा तंज कसा है। उन्होंने कहा कि मंडी की जनता ने सांसद को उनकी शक्ल देखकर वोट दिए, अक्ल देखकर नहीं। 

नेगी ने आरोप लगाया कि सांसद ने मंडी संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए कुछ नहीं किया है, ऐसे में प्रदेश सरकार को कोसने की बजाय उन्हें केंद्र की मोदी सरकार से हिमाचल प्रदेश का हक मांगना चाहिए। नेगी ने कहा कि सांसद को प्रदेश सरकार पर आरोप लगाने से पहले अपने कार्यकाल में मंडी के लिए किए गए कार्यों का हिसाब देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के हितों की पैरवी करना सांसद की जिम्मेदारी है। केंद्र सरकार से प्रदेश के लिए आर्थिक मदद और विकास परियोजनाएं लाने पर ध्यान देने की बजाय राज्य सरकार को निशाना बनाना उचित नहीं है। 

उन्होंने कंगना रणौत को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें हिमाचल प्रदेश के अधिकारों और मंडी संसदीय क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों को केंद्र सरकार के समक्ष प्रमुखता से उठाना चाहिए। प्रदेश सरकार पर आरोप लगाने की बजाय सांसद को मोदी सरकार से हिमाचल का हक मांगना चाहिए।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!