Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

Himachal News: किडनी की बीमारी ठीक करने का झांसा देकर ठगे सोने के आभूषण, जांच में जुटी पुलिस

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
ऊना, 08 अक्टूबर। उपमंडल अंब के तहत दिलवां पंचायत में चार लोगों ने किडनी की बीमारी से पीड़ित व्यक्ति की बीमारी ठीक करने का झांसा देकर उसकी पत्नी से सोने के आभूषण ठग लिए। आरोपियों ने महिला को विश्वास में लेने के लिए फूंक मारने और रूमाल में कुछ बांधने का नाटक किया।

जानकारी के अनुसार दिलवां निवासी बलवीर चौधरी किडनी की बीमारी से पीड़ित हैं। इसी का फायदा उठाकर चार लोग उनके घर पहुंचे और उनकी पत्नी को बताया कि वे उसके पति की बीमारी ठीक कर सकते हैं। इसके बाद उन्होंने महिला से कुछ धार्मिक क्रियाएं करने का नाटक किया।

आरोपियों ने महिला से कहा कि शरीर पर पहने सोने के आभूषण उपचार में बाधा बन रहे हैं। उनकी बातों में आकर महिला ने सोने की बालियां और सिंगी उतारकर उन्हें दे दी। आरोपियों ने आभूषण लेने के बाद एक रूमाल में कुछ बांधकर महिला को दिया और उसे शाम छह बजे खोलने को कहा। इसके बाद चारों वहां से फरार हो गए।

कुछ समय बाद महिला ने रूमाल खोला तो उसमें कुछ नहीं था। इसके बाद परिवार को ठगी का पता चला और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही आरोपियों के आने-जाने और वाहन की जानकारी जुटाई जा रही है।

डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस को ठगी की शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी अनजान व्यक्ति के झांसे में न आएं और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!