Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

Himachal: घर से 200 मीटर की दूरी पर मिला चार दिनों से लापता व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
मंडी, 19 अक्टूबर। हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पिछले चार दिन से लापता व्यक्ति का शव घर से करीब 200 मीटर दूर मिला। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के बल्ह क्षेत्र के सयोशी गांव का है। मृतक की पहचान रमेश चंद (55), पुत्र भूप सिंह, निवासी गांव सयोशी (डाकघर दियारगी, तहसील बल्ह) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रमेश चंद बीते 14 अक्टूबर से अचानक लापता हो गए थे। परिवार ने आसपास के क्षेत्रों में उनकी लगातार तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। 16 अक्तूबर को परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। वहीं, रविवार को उसकी तलाश के दौरान घर से करीब 200 मीटर दूर ही उसका शव पड़ा हुआ मिला।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए क्षेत्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला मंडी की विशेषज्ञ टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। वहीं, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। 

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी विनोद कुमार ने बताया कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!