Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

Hamirpur News: सेना के लिए ड्रोन बनाने का दावा निकला झूठा, साइबर फ्रॉड का शिकार हुआ सर्वेश

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
हमीरपुर, 29 अक्टूबर। हिमाचल प्रदेश के सरकारी पॉलीटेक्निक कॉलेज हमीरपुर का छात्र साइबर फ्रॉड का शिकार हो गया। सर्वेश शर्मा जिसे सेना के लिए ड्रोन बनाने का प्रोजेक्ट मिलने का दावा किया जा रहा था, वह दरअसल पूरी तरह से झूठा निकला है। सितंबर में यह खबर देशभर के मीडिया की सुर्खियां बनी थी। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ है। आईडेक्स डीआईओ यानी डिफेंस इनोवेशन ऑर्गेनाइजेशन ने इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट कर इसे फेक बताया है। 

बताया जा रहा है कि छात्र सर्वेश शर्मा को आर्मी के लोगो लगा हुआ पत्र मिला, जिसमें उसे सेना के लिए ड्रोन बनाने को 3.50 करोड़ का प्रोजेक्ट मिलने का दावा किया गया। कॉलेज मैनेजमेंट भी इसके आधार पर आगे बढ़ा व खूब सुर्खियां बटोरी। लेकिन यह सब फेक था।

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने भी छात्र को सम्मानित कर दिया। लेकिन अब इस मामले का पटाक्षेप हुआ है। 

प्रिंसिपल को आई सेना की कॉल

प्रिंसिपल चंद्रशेखर ने बताया कि उन्हें 15 अक्टूबर को सेना की तरफ से कॉल आई थी, इसके बाद जांच की गई। 27 अक्टूबर को सेना ने छात्र का रिकॉर्ड मांगा था। इसके बाद सेना के अधिकारियों ने भी छात्र से बात की। 

और हॉस्टल की तीसरी मंजिल से गिरा छात्र

इस पूरे वाक्या के बाद 28 अक्टूबर को छात्र सर्वेश शर्मा हॉस्टल की तीसरी मंजिल से गिर गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। सर्वेश के पिता मजदूरी करते हैं। सर्वेश कंप्यूटर इंजीनियरिंग में पांचवें सेमेस्टर का होनहार छात्र है। वह काफी प्रतिभाशाली है व ड्रोन बनाने पर काम कर रहा है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!