Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

नालागढ़ में कंपनी के गेट के बाहर फायरिंग, 12 दिन में फायरिंग की तीसरी घटना

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
सोलन, 26 अक्टूबर। पुलिस थाना नालागढ़ के अंतर्गत गांव गोल जमाला स्थित यूसुफ इंटरप्राइजिज कंपनी के मुख्य गेट पर फायरिंग की घटना सामने आई है। पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। करीब 12 दिन में फायरिंग की यह तीसरी घटना है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कंपनी में अकाऊंटैंट के पद पर कार्यरत दीप सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई कि एक बिना नंबर प्लेट वाली पल्सर बाइक पर सवार होकर आए नकाबपोश 2 व्यक्तियों ने कंपनी के मुख्य गेट पर लगभग 5 राऊंड फायर किए। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों व्यक्ति बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची तथा मामले की जांच शुरू कर दी गई।

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि घटना के संबंध में पुलिस थाना नालागढ़ में आर्म्स एक्ट एवं अन्य संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत मामला पंजीकृत कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है। 

आरोपियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं तथा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इसके अलावा प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ कर आरोपियों के आने-जाने के मार्ग तथा घटना से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त आरोपियों के संभावित ठिकानों का पता लगाने और उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए विशेष तौर पर गठित पुलिस की अलग-अलग टीमें लगातार प्रयासरत हैं।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!