Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

Bir Billing: बीड़-बिलिंग में 28 अक्तूबर तक सोलो पैराग्लाइडिंग उड़ानों पर रोक, आदेश जारी

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
धर्मशाला , 26 अक्तूबर। कांगड़ा जिला के विश्वविख्यात पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग में प्रतिकूल मौसम और हाल ही में हुए पैराग्लाइडिंग हादसों को देखते हुए प्रशासन ने सोलो पैराग्लाइडिंग उड़ानों पर 28 अक्तूबर, 2026 तक रोक लगा दी है। इस संबंध में उपमंडल अधिकारी (नागरिक) बैजनाथ संकल्प गौतम ने आदेश जारी किए हैं।

संकल्प गौतम ने बताया कि  क्षेत्र में तेज हवाओं, बारिश, कम दृश्यता, बादलों की स्थिति में बदलाव और मौसम में अचानक होने वाले परिवर्तन के कारण पैराग्लाइडिंग गतिविधियों में जोखिम बढ़ गया है। मानव जीवन की सुरक्षा और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए एहतियाती कदम उठाए हैं।

उन्होंने कहा कि प्रतिबंधित अवधि के दौरान अधिकृत एवं योग्य पायलटों और ऑपरेटरों की निगरानी में टैंडम पैराग्लाइडिंग उड़ानें जारी रह सकती हैं। हालांकि, प्रत्येक उड़ान से पहले मौसम की स्थिति का आकलन करना अनिवार्य होगा। तेज हवाओं, बारिश, कम दृश्यता और अन्य प्रतिकूल परिस्थितियों में उड़ान की अनुमति नहीं होगी।

पैराग्लाइडिंग मार्शलों को सोलो उड़ानों पर रोक का सख्ती से पालन करवाने और टैंडम उड़ानों की निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी असुरक्षित उड़ान या नियमों के उल्लंघन की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को देनी होगी। सभी पैराग्लाइडिंग ऑपरेटरों और पायलटों को निर्धारित सुरक्षा मानकों, परिचालन दिशा-निर्देशों तथा मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

आदेशों में पैराग्लाइडिंग ऑपरेटरों को पर्यटकों और आगंतुकों को मौजूदा मौसम की स्थिति के बारे में जानकारी देने तथा सुरक्षा सुनिश्चित न होने पर उड़ान की अनुमति नहीं देने के निर्देश दिए गए हैं।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!