Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

Bilaspur News: ट्रैक्टर से गिरा 30 वर्षीय युवक, मौके पर हुई दर्दनाक मौत, परिवार में पसरा मातम

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 19 अक्टूबर। हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां पर ट्रैक्टर से नीचे गिर जाने के कारण एक प्रवासी मजदूर की जान चली गई। वहीं, पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा जिले के घुमारवीं बाजार में पंजाब नेशनल बैंक के सामने हुआ। मृतक की पहचान नंद किशोर (30) निवासी, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। वह कंदरौर में रहकर मजदूरी करता था। 

बताया जा रहा है कि ठेकेदार के पास लैंटर डालने के बाद नंद किशोर अन्य मजदूरों के साथ ट्रैक्टर पर सवार होकर अपने कमरे में लौट रहा था, तभी पंजाब नेशनल बैंक के सामने अचानक नंद किशोर ट्रैक्टर से सड़क पर गिर गया, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट आई। घायल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन यहां पर चिकित्सकों ने उसे  मृत घोषित कर दिया।

इधर, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी अभिषेक धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं, इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!