Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

शिमला में दर्दनाक हादसा, सांप के डसने से दो सगी बहनों की हुई मौत

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 23 सितंबर। हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां पर सांप के डसने से दो सगी बहनों की मौत हो गई। वहीं, इस घटना के बाद से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है और माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा जिले के नेरवा तहसील की दूरदराज पंचायत टेलर में हुआ। मृतकों की पहचान जितेंद्र चौहान की पुत्रियां महक (11) और कनक (8) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बीते 20 सितंबर को दोनों बच्चियां अपने कमरे में बेसुध हालत में पाई गईं थी। 

परिजनों को जैसे ही इस बात का पता चला, वे तुरंत उन्हें नजदीकी त्यूणी अस्पताल ले गए। हालांकि, स्थिति बिगड़ती देख डॉक्टरों ने उन्हें रोहड़ू अस्पताल और फिर वहां से तुरंत इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) शिमला रेफर कर दिया, लेकिन यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। फिलहाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!