Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

तेज़ रफ़्तार पिकअप और कार की टक्कर, चालक गंभीर रूप से घायल, PGI रैफर

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बडूही (ऊना), 23 सितंबर। थाना अंब के तहत धुसाड़ा में बुधवार देर रात तेज रफ्तार पिकअप और कार की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार चालक अभिषेक कुमार पांडे गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी टांग और पैर में चोटें आई हैं। हादसे के बाद उन्हें एंबुलेंस से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।

पुलिस को दी शिकायत में अभिषेक कुमार पांडे पुत्र कौशल कुमार पांडे निवासी गांव गौरीयाडी, डाकघर मुगराबाद शाहपुर, तहसील मच्छली शहर, जिला जौनपुर (उत्तर प्रदेश) ने बताया कि वह 22 सितंबर की रात करीब 12:05 बजे माता बगलामुखी मंदिर में दर्शन करने के बाद कार नंबर यूपी32पीवी-5691 से वापस घर लौट रहे थे।

शिकायत के अनुसार, धुसाड़ा के पास सामने से तेज रफ्तार पिकअप नंबर एचपी72डी-4497 आई। आरोप है कि पिकअप चालक राजेंद्र कुमार पुत्र बिहारी लाल निवासी गांव वनगढ़, डाकघर जखेड़ा, वार्ड नंबर पांच, तहसील एवं जिला ऊना वाहन को गलत दिशा में चला रहा था। इसी दौरान पिकअप ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद घायल अभिषेक कुमार पांडे को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया। चोटों की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।

डीएसपी अनिल पटियाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर थाना अंब पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281 और 125(ए) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!