Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

राष्ट्रपति का हिमाचल दौरा, बिलासपुर और रोपड़ प्रशासन ने हैलीपैड का किया संयुक्त निरीक्षण

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 30 सितंबर। आगामी 6 अक्तूबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के जिला बिलासपुर के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर बिलासपुर तथा रोपड़ जिला प्रशासन ने आज आनंदपुर साहिब हेलीपैड का संयुक्त दौरा कर सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार तथा पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान सहित संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने हेलीपैड परिसर का निरीक्षण करते हुए राष्ट्रपति दौरे से संबंधित विभिन्न तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

संयुक्त निरीक्षण के दौरान हेलीपैड स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, आवागमन, बैरिकेडिंग, संचार व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक प्रबंधों को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा की गई। दोनों जिलों के अधिकारियों ने आपसी समन्वय के साथ सभी व्यवस्थाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने पर बल दिया, ताकि राष्ट्रपति के दौरे के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इसके उपरांत बिलासपुर जिला प्रशासन एवं पुलिस की टीम ने टोबा से लेकर श्री नैना देवी जी मंदिर परिसर तक विभिन्न स्थानों का दौरा कर आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान सड़क मार्ग, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति तथा अन्य नागरिक सुविधाओं से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित विभागों को अपने-अपने दायित्वों के अनुरूप सभी आवश्यक कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इस बीच उपायुक्त ने अधिकारियों  के साथ श्री नैना देवी जी मंदिर परिसर का भी निरीक्षण किया और राष्ट्रपति दौरे के दृष्टिगत मंदिर परिसर में किए जा रहे विभिन्न प्रबंधों की समीक्षा की। इस दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, प्रवेश एवं निकासी व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, स्वच्छता तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

उपायुक्त राहुल कुमार ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय बनाए रखते हुए सौंपे गए कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने तथा तैयारियों में किसी भी प्रकार की कमी न रहने देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सभी व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से सुनिश्चित किया जा रहा है तथा प्रशासन द्वारा तैयारियों की नियमित समीक्षा की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!