Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

महंगाई का झटका: हिमाचल प्रदेश में सीमेंट फिर महंगा, 10 रुपये प्रति बैग बढ़े दाम

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 26 सितंबर। हिमाचल प्रदेश में महंगाई के बीच सीमेंट 10 रुपये तक महंगा हो गया है। सीमेंट कंपनियों ने शुक्रवार को दाम में प्रति बैग पांच रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। 10 दिन पहले ही सीमेंट के दाम 5 रुपये बढ़ाए गए थे। ऐसे में पहले ही महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए मकान बनाना और महंगा हो गया है। सीमेंट विक्रेताओं पवन, रोहित, मनोज और राकेश के अनुसार 15 सितंबर को भी कंपनियों ने प्रति बैग पांच रुपये की बढ़ोतरी की थी। 

अब इतने रुपये में मिलेगा प्रति बैग सीमेंट

अब दोबारा पांच रुपये बढ़ने के बाद एसीसी सुरक्षा सीमेंट 415 से बढ़कर 425 रुपये, एसीसी गोल्ड 465 से 475 रुपये और बांगड़ सीमेंट 390 से बढ़कर 400 रुपये प्रति बैग हो गया है। वहीं, अल्ट्राटेक सीमेंट की कीमत करीब 405 रुपये प्रति बैग बताई जा रही है। लगातार बढ़ रही कीमतों का सीधा असर निर्माण बजट पर पड़ रहा है। 

100 बैग पर बढ़ा एक हजार तक अतिरिक्त खर्च

 यदि उपभोक्ता को 10 दिन पहले की तुलना में अब 50 बैग सीमेंट खरीदना है तो उसे करीब 500 रुपये अतिरिक्त चुकाने होंगे। 100 बैग पर यह खर्च करीब 1,000 रुपये होगा। बड़े कार्यों में सैकड़ों बैग की खपत होने पर अतिरिक्त खर्च और बढ़ जाएगा। विक्रेताओं के अनुसार, कंपनियों की ओर से नई कीमतें जारी होने के बाद उसी के अनुसार बिक्री की जा रही है।

खास यह है कि दस दिन के भीतर सीमेंट के दाम दूसरी बार बढ़ाए गए हैं। इससे इस अवधि में प्रति बैग कीमत कुल दस रुपये तक बढ़ गई है। ऐसे में पहले ही महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए अब मकान बनाना और महंगा हो गया है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!