न्यूज अपडेट्स
मंडी, 19 सितंबर। उपमंडल सुंदरनगर में घर से नाबालिगा और एक महिला के लापता होने के 2 अलग-अलग मामले सामने आए हैं। दोनों मामलों में पुलिस थाना सुंदरनगर में प्राथमिकी दर्ज की गई और पुलिस दोनों की तलाश में जुट गई है।
पहले मामले में मंगलाह क्षेत्र से 16 वर्ष 8 माह आयु की नाबालिगा के घर से लापता होने का मामला सामने आया है। शिकायत के अनुसार, नाबालिगा 16 सितंबर की रात को घर से गायब हुई है। नाबालिगा के पिता ने पुलिस से उसकी बेटी को जल्द ढूंढने की गुहार लगाई है।
दूसरे मामले में अम्बेदकर नगर क्षेत्र से एक महिला के घर से बिना बताए चले जाने का मामला दर्ज हुआ है। शिकायत के अनुसार 16 सितम्बर को शाम करीब 3.45 बजे महिला घर से चली गई थी, जोकि आज दिन तक नहीं लौटी है। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि दोनों मामलों में पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
